चिरमिरी की लेखिका मल्लिका रुद्रा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

चिरमिरी। चिरमिरी के लिए गौरव की बात है कि यहां की लेखिका एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की हिंदी शिक्षिका मल्लिका रुद्रा ने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वैश्विक साहित्यिक मंच आईना (AAINA) के AAINA Heritage World Record Project के माध्यम से उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।

 

‘सात आयाम जीवन के’ विषय पर आयोजित इस अभियान में देश-विदेश के 775 साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने डिजिटल माध्यम से सहभागिता की। परियोजना का नेतृत्व आईना की संस्थापक डॉ. ममता सैनी ने किया।

मल्लिका रुद्रा ने ‘रिश्ते और भावनात्मक संबंध’ आयाम पर ‘मेरा वसंत’ शीर्षक से कविता प्रस्तुत की। कविता में उन्होंने स्त्री के प्रेम, स्वाभिमान, आत्मसम्मान और भावनात्मक संसार को संवेदनशीलता के साथ अभिव्यक्त किया है। इस प्रोजेक्ट में कविताओं का एआई तकनीक के माध्यम से सत्यापन भी किया गया।

मल्लिका रुद्रा की व्याकरण संबंधी पुस्तक देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि चिरमिरी के लिए गौरव का विषय है। नगरवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment