
धनतेरस पर कोरिया पुलिस ने लौटाई खुशियां, 25 गुम मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
कोरिया। धनतेरस के पावन अवसर पर कोरिया पुलिस ने लोगों को खुशियों का अनमोल उपहार देते हुए गुम हुए 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशा सेन, एसडीओपी मोहसिन खान एवं डीएसपी श्याम मधुकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी मोहम्मद तालिब शेख के





















