कोरिया। कोरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग और बचरा पोड़ी पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को ग्राम चिरमी के समीप नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई। टीम ने बैकुंठपुर निवासी अरमान खान के ट्रैक्टर और मोदीपारा निवासी विनोद खलखो के टिप्पर को अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर पकड़ा।

इस संयुक्त कार्रवाई में खनिज निरीक्षक उत्तम कुमार, बचरा पोड़ी चौकी प्रभारी डिकेश्वर सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे। दोनों वाहनों को चौकी लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

The News India24

Leave a Comment