चिरमिरी में आज से शुरू होगा चिरमिरी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, खेल प्रेमियों में उत्साह

चिरमिरी। चिरमिरी में क्रिकेट प्रेमियों के लिए चिरमिरी सुपर लीग (CSL) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हल्दीबाड़ी चिरमिरी स्थित हीरागिरी ग्राउंड में होगा।सीएसएल हल्दीबाड़ी चिरमिरी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुरुषोत्तम सोनकर शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विश्वेश्वर शरण सिंहदेव करेंगे। आयोजन में कई विशिष्ट एवं विशेष अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी।आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment