चिरमिरी में अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चिरमिरी। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस के अवसर पर चिरमिरी में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की संयुक्त पहल पर आयोजित कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन और शहादत आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वक्ताओं ने कहा कि चिरमिरी के युवाओं द्वारा शुरू की गई यह पहल सराहनीय है। आने वाले समय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस पर इसी प्रकार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर नई पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित युवाओं, नागरिकों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment