वीर अब्दुल हमीद की शहादत को किया जाएगा नमन, 10 सितंबर को हल्दीबाड़ी में श्रद्धांजलि सभा

चिरमिरी। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर चिरमिरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वीर अब्दुल हमीद 10 सितंबर 1965 को देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। 

 

वीर अब्दुल हमीद वेलफेयर कमेटी, चिरमिरी, जिला एमसीबी द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार 10 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे हल्दीबाड़ी स्थित कृतिका कुंज, टैक्सी स्टैंड के पास ‘खिराजे अकीदत एवं श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस और शौर्य को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद, वंदे मातरम् और भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ किया जाएगा।

Leave a Comment