प्रधान पाठक राजेश प्रताप सिंह को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर बधाइयों का तांता

मनेंद्रगढ़। बालक प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक राजेश प्रताप सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके सम्मान से शिक्षा जगत सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष और गर्व का माहौल है।राजेश प्रताप सिंह ने अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और निरंतर मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए वास्तविक धरातल पर विद्यार्थियों के हित में विभिन्न नवाचारों और प्रयासों को आगे बढ़ाया। उनके कार्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में कई माइलस्टोन स्थापित किए हैं।राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होना उनके वर्षों के समर्पण और मेहनत का सम्मान माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि राजेश प्रताप सिंह जैसे शिक्षक न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं, बल्कि अपने कार्यों से अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद राजेश प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपनी कर्मठता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से मनेंद्रगढ़ विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

Leave a Comment