चिरमिरी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, हल्दीबाड़ी में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आज

चिरमिरी। नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाड़ी के प्रांगण में शाम 6 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पालिक निगम चिरमिरी की ओर से कार्यक्रम में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

  1. अभियान के माध्यम से जनसेवा, जनभागीदारी और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Comment